धौलपुर: ट्रैफिक पुलिस ने बाजार से हटाया अतिक्रमण, 12 बाइक की जब्त
धौलपुर शहर में दुकानदारों द्वारा किए गए अस्थाई अतिक्रमण के साथ सड़क पर खड़ी बाइकों को हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। मंगलवार शाम हलवाई खाने से शुरू हुआ अभियान संतर रोड पर जाकर खत्म हुआ। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 12 बाइक को जब्त कर दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की