बाढ़: बाढ़ में छठ पूजा की तैयारियां पूरी, विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने निरीक्षण कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए
Barh, Patna | Nov 14, 2026 लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बाढ़ में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न गंगा घाटों पर इलेक्ट्रिक लाइटिंग,चेंजिंग रूम,बैरिकेडिंग की गई है। तैयारियों का जायजा लेने बाढ़ विधायक डॉ. सियाराम सिंह लगभग 4 बजे विभिन्न घाटों पर पहुंचे और घूम घूमकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।