करेली: नरसिंहपुर में पशु चिकित्सक से मारपीट के आरोप में डॉक्टरों ने एसपी से शिकायत कर सुरक्षा व कार्रवाई की मांग की
सोमवार को3नरसिंहपुर के चावरपाठा पशु अस्पताल में शासकीय काम के दौरान पशु चिकित्सक डॉ. राजीव जैन के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। डॉक्टर को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। घटना के बाद सोमवार को पशु चिकित्सकों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपी पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की।