करेली: नेशनल हाईवे-45 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने हिरण को मारी टक्कर, हिरण की मौत
नेशनल हाईवे-45 (भोपाल-जबलपुर मार्ग) पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। राजमार्ग पर कृष्णा ढाबा के समीप एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एक मादा काले हिरण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के अनुसार, हिरण संभवतः सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हिरण ने