गाज़ियाबाद: युवक की हत्या करने वाले 3 अभियुक्तों को लिंक रोड पुलिस ने सी एल कंपनी के पास से गिरफ्तार किया
गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस ने बीती 3 अप्रैल को हुई मोमिन की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने संबंध में गौरव, अंकित और राजू को गिरफ्तार किया है। एसीपी राजीव उपाध्याय ने बताया कि शराब पीने के बाद इनके बीच विवाद हो गया था और इन्होंने लोहे की रोड से मोमिन की पीठ पीठ कर हत्या कर दी थी। तीनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।