खेलभांठा मैदान में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सांसद श्री राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य में समापन हुआ। पांच संभागों के 330 खिलाड़ियों ने फुटबॉल, सॉफ्टबॉल और क्रिकेट में भाग लिया।
सांसद श्री राठिया ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना का विकास होता है। प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग ओवरऑल चैंपियन रहा। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
#SevaSankalpAbhiyan
#sarangarhdistrict
#chhattisgarh