26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 17 वर्ष बालिका क्रिकेट में सरगुजा प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और दुर्ग तृतीय रहा। वहीं सभी खेलों के प्रदर्शन के आधार पर दुर्ग संभाग ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया।
समापन समारोह में रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
#sarangarhdistrict
#chhattisgarh
#सेवा_संकल्प_अभियान