पोड़ैयाहाट: हंसडीहा से महागामा वाया पोड़ैयाहाट सीधी ट्रेन 2029 तक चलने की जगी उम्मीद
2019 तक हंसडीहा से महागामा वाया पोड़ैयाहाट सीधी ट्रेन चलने की उम्मीद जग गई है ।भाजपा नेता सुशील टुडू ने बताया की गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के अथक प्रयासों के बाद गोड्डा से महागामा तक लाइन बनने का काम शुरू हो चुका है ।अगर सभी कुछ ठीक-ठाक रहा तो आगामी लोकसभा चुनाव तक महागामा वासी पहली बार यात्री ट्रेन का लुत्फ उठा पाएंगे।