इटारसी: इटारसी एसडीएम कार्यालय में भारतीय किसान संघ ने ₹2700 गेहूं खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
भारतीय किसान संघ तहसील इटारसी द्वारा मुख्यमंत्री के नाम बुधवार शाम करीब 4 बजे एसडीएम नीलेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा । भारतीय किसान संघ के तहसील सहमंत्री ओपी महालहा नें बताया कि शासन नें चुनाव के पूर्व किसानों से वादा किया था कि 2700 रूपये प्रति क्विंटल गेंहूं की खरीदी की जावेगी लेकिन सरकार नें इस वर्ष सिर्फ 15 रू/क्विंटल बोनस राशि देकर पंजीयन प्रारंभ करा दिए है