सागर नगर: मोती नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की हुई मौत
मोतीनगर थाना क्षेत्र में आने वाले हफसिली तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी थी। इस घटना में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। जानकारी लगते ही थाना पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची और मृतक की पहचान कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया ।