सागर नगर: ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: प्राथमिक कृषि सहकारी समिति डोभी पर धान उपार्जन में गड़बड़ी के लिए FIR दर्ज
सागर जिले की डोभी में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति ने 336 क्विंटल धान में गड़बड़ी कर ₹7,72,984 का अवैध लाभ प्राप्त किया। इसमें समिति प्रबंधक, डेटा एंट्री ऑपरेटर व उपार्जन केंद्र प्रभारी एवं अन्य पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।उक्त पंजीबद्ध अपराधों में विवेचना के दौरान अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।