सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
मोतीनगर थाना में आने वाले आवासीय कालोनी निवासी एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर के सभी लोग अपने अपने काम कर रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची। जहां पुलिस ने मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतारा और शव की पंचनामा कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल भेजा ।