सागर नगर: बिजली दर बढ़ाने पर सागर की जनता में नाराजगी, विरोध प्रदर्शन
मध्य प्रदेश में बढ़ती गर्मी से पहले आम जनता को बिजली का तेज झटका लगा है. दरअसल, प्रदेश में एक बार फिर बिजली की कीमतें बढ़ गई है। बिजली की नई दरें भी तय कर दी गई है। अप्रैल से प्रदेश की जनता को ज्यादा बिजली की बिल चुकाना होगा, 3.46 फीसदी महंगी हुई बिजली के हिसाब से अब लोगों को बिल भरना होगा। हालाकि स्मार्ट मीटर यूजर को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।