सागर नगर: सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के नए हॉस्टल निर्माण का किया निरीक्षण
सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने गिरधारीपुरम के ऊपर वाले क्षेत्र में 138 करोड रुपए की लागत से बन रहे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के नवीन हॉस्टल निर्माण कार्य का शुक्रवार शाम 5:00 बजे अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। विधायक ने मौके पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखा साथ ही संबंधित ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए निर्देशित किया।