सागर नगर: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मोतीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया
मोतीनगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मोतीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिक की मां ने 18 जुलाई साल 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी लड़की उम्र 15 साल जो घर से बिना बताए कहीं चली गई है। काफी जगह तलाश किया लेकर पता नहीं चला, उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर बहला फुसला कर भगा ले जाने का शक जाहिर किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया।