पटियाली: गंजडुंडवारा पुलिस ने कस्बा में चेकिंग के दौरान 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने चेकिंग के दौरान जीतू उर्फ जीतेश पुत्र भरे निवासी ग्राम घबरा थाना सिकंदरपुर वैश्य को पकड़ा। उसके कब्जे से 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।