कंडाघाट: हाइपरटेंशन के लिए स्वास्थ्य विभाग सायरी ने हेल्थ कैंप का आयोजन किया, 110 निजी कम्पनी के मजदूरों का स्वास्थ्य जांचा गया
स्वास्थ्य विभाग लगातार हाइपरटेंशन को लेकर जिला में अभियान चलाए हुए हैं जिसमें ग्रामीण स्तरों पर जाकर हाइपरटेंशन के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग सायरी की टीम ने एक निजी कंपनी में कामगारों के स्वास्थ्य की जांच की है। इस दौरान बीपी, शुगर के टेस्ट भी मौके पर किए गए हैं। BMO सायरी डॉक्टर अजय सिंह ने यह जानकारी दी है।