कंडाघाट: 3 दिवसीय बाबा सिद्ध मेला चायल का हुआ समापन, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन रहे मुख्य अतिथि
कंडाघाट के चायल में आयोजित तीन दिवसीय बाबा सिद्ध मेले के अंतिम दिन राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान स्थानीय लोगों और मेला कमेटी के आयोजकों ने हर्ष महाजन का मेले में पहुंचने पर स्वागत किया। हर्ष महाजन ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है ऐसे में इसे संजोकर रखने का कार्य युवा पीढ़ी को करना होगा।