कंडाघाट: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा, मेला सिद्ध बाबा चायल को ज़िला स्तरीय करवाने का किया जाएगा प्रयास
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के प्रतीक मेलों एवं उत्सवों के वास्तविक स्वरूप को बनाए रखने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। मंत्री शांडिल चायल में 3 दिवसीय बाबा सिद्ध मेला के दूसरे दिन के समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा चायल मेले को ज़िला स्तरीय मेले का दर्ज़ा दिलवाने के लिए उचित स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।