कंडाघाट: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कंडाघाट के 16 गांवों में कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम पहुंची, किसानों की समस्याएं जानी गईं
कृषि विज्ञान केंद्र सोलन विकसित कृषि संकल्प अभियान में खेतों में पहुँच कर खेती की समस्याओं को हल करने में जुटा है। कृषि संकल्प यात्रा के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ सीमा ठाकुर, सब्जी वैज्ञानिक तथा डॉ॰ राजेश ठाकुर पुष्प वैज्ञानिक ने कंडाघाट के 16 गांव का दौरा किया जिनमें प्रमुख गाँव तुंदल,झाजर, बडून, क्यार, चिनोगडी, थाना भरौल, क्यारटू शामिल रहे।