कंडाघाट: रविवार को पूजा अर्चना और ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय सिद्ध बाबा चायल मेला
तीन दिवसीय सिद्ध बाबा चायल मेला रविवार से शुरू हो गया है। मेले के पहले दिन रविवार को सबसे पहले मेला कमेटी के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष मेला कमेटी एवं प्रधान ग्राम पंचायत चायल उषा शर्मा की अगुवाई में पँचायत भवन से झंडा यात्रा निकाली गई यह यात्रा सिद्ध बाबा चायल मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी मेले में किया गया।