कंडाघाट: क्यारीबंगला के समीप NH-5 पर फोरलेन निर्माण के दौरान रोके जा रहे वाहन, जाम लगने से यात्री परेशान
चंडीगढ़ शिमला NH-5 पर फोरलेन निर्माण के दौरान पहाड़ियों को मजबूत करने के लिए ड्रिल और ग्राउट तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन इस दौरान NH- 5 पर जाम जैसी समस्या भी देखने को मिल रही है। बुधवार को भी करीब 20-20 मिनट का जाम कयारीबंगला और इसके आसपास के क्षेत्र में देखने को मिला। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।