सूरजगढ़: सूरजगढ़ा में बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में अदा की गई
त्याग और बलिदान का पर्व बकरीद गुरुवार को सूरजगढ़ा नगर परिषद एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाया जा रहा है. पूर्वाहन 7:30 बजे नगर परिषद के मौला नगर ईदगाह में नमाजियों की भीड़ देखी गई. यहां लोगों ने सामूहिक नमाज अदा किया. पुरानी बाजार मस्जिद के समीप थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकस नजर आई.