बिजनौर: बिजनौर जिला महिला अस्पताल में मरीज लाने को लेकर दलाल महिला और आशा के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल
Bijnor, Bijnor | Oct 2, 2024 बिजनौर जनपद मे जिला महिला अस्पताल में दलाल महिला और आशा में हाथापाई हो गई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बुधवार को समय करीब सुबह 9:00 बजे जिला महिला अस्पताल प्रांगण में दोनों में हाथापाई के साथ नोक झोंक भी हुई। इस दौरान वहां पर मौजूद तिमारदारों ने आपस में बीच बचाव कराया है।