बिजनौर: गांव हरदासपुर गढ़ी में गन्ना क्रय केंद्र लगाने गए मिल कर्मचारियों को किसानों ने भगाया
Bijnor, Bijnor | Oct 1, 2024 बिजनौर जनपद के थाना हल्दौर क्षेत्र के गांव हरदासपुर गढ़ी में बिलाई शुगर मिल के कर्मचारी मंगलवार को समय करीब 11 बजे गन्ना क्रय केंद्र लगाने पहुंचे जहां पर किसानों ने मिल कर्मचारियों को भगा दिया है। किसानों का कहना है कि जब तक उनका मिल प्रशासन से समझौता नहीं हो जाता तब तक वह गन्ना क्रय केंद्र नहीं लगने देंगे।