बिजनौर: बिजनौर में सहकारी गन्ना समिति के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाकर कलेक्ट्रेट से ट्रैक्टर लेकर थाने पहुंचे किसान
Bijnor, Bijnor | Oct 1, 2024 जिला कलेक्ट्रेड में तीन दिन से किसान सहकारी गन्ना समिति के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाकर धरना दे रहे थे। मंगलवार को समय 8 बजे समस्या का समाधान न होने पर नाराज किसान ट्रैक्टर लेकर थाने पहुंच गए और थाना प्रांगण में धरना देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं जिले के सभी थानों में भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए हैं।निष्पक्ष चुनाव की मांग कर रहे है।