जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत सरकारी कुआं करिया पाथर शमशान घाट में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
सरकारी कुआं करिया पाथर शमशान घाट में नशेड़ियों और आसामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है। जिनको क्षेत्र के लोग जानते भी नहीं है, ऐसे लोग दूर दराज से आकर वहां पर डेरा बना करके रुकते हैं, जहां एक मामला प्रकाश में आया जहा एक अज्ञात व्यक्ति की लाश क्षेत्रीय लोगों ने उस समय देखी जब वहां पर खेलते हुए बच्चे पहुंचे जिन्होंने मृत अवस्था में अज्ञात व्यक्ति को डला देखा।