जबलपुर: स्लीमनाबाद निवासी युवक अहमदनगर कटरा से नाबालिक लड़की को लेकर हुआ फरार थाना अधारताल पुलिस नही कर रही कारवाई
अधारताल थाना अंतर्गत अहमद नगर कटरा निवासी 17 वर्षीय आशिया नाम की नाबालिक लड़की स्लीमनाबाद निवासी युवक भानु प्रताप के साथ घर से बिना बताए 11 माह से कहीं गायब है। जिसकी रिपोर्ट थाना अधारताल में दर्ज कराई है, परंतु पुलिस उस मामले पर संज्ञान नहीं ले रही है, नाबालिक लड़की के परिजनों ने बताया की जो युवक उनकी बेटी को लेकर भागा है वह स्लीमनाबाद में रहता है।