जबलपुर: चार खम्भा निवासी युवक ने बिल्डर से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, अस्पताल में इलाज जारी
गोहलपुर थाना अंतर्गत चार खंबा निवासी अफजल मंसूरी नाम के युवक ने बिल्डर कदीर खान से परेशान हो करके जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसका वीडियो भी स्वयं जहर खाने से पहले अफजल ने सोशल मीडिया में अपलोड किया था, अफजल ने वीडियो में बताया कि वह काफी ज्यादा बिल्डर कदीर खान से परेशान हो चुका है, उसकी जमीन को लेकर के लंबे समय से वह उसे झूठे आश्वासन दे रहा था।