जबलपुर: गोराबाजार निवासी परिवार को रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर मिल रही जान से मारने की धमकी, परिवार ने एसपी से लगाई गुहार
जबलपुर के गोराबाजार थाना अंतर्गत कपिल यादव व उनकी माँ ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचकर शिकायत दर्ज कराई है। कपिल के बताया की वीरेन्द्र यादव व उसके दोनों पुत्र वैभव यादव व अभिषेक यादव द्वारा कपिल के परिवार को जान का खतरा बना हुआ है, क्योंकि उनके द्वारा कपिल की जमीन पर पूर्व में कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था जिसकी रिपोर्ट थाना गोरा बाजार में दर्ज है।