बिक्रम: बिक्रम में सफाई मित्रों का स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
Bikram, Patna | Sep 30, 2026 स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत बुधवार को दोपहर 12 बजे बिक्रम प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दतियाना में ‘सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड के सफाई कर्मी, सुपरवाइजर और अस्पताल कर्मी शामिल हुए। शिविर में सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें संक्रमण से बचाव, व्यक्तिगत सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी सावधानियों की ज