बाण माता शक्तिपीठ गोवटा बांध पर नवरात्र महोत्सव शुरू
19 अक्टूबर तक होंगे धार्मिक अनुष्ठान, 15 अक्टूबर को प्रभातफेरियों का महासंगम
आकोला( रमेशचंद्र डाड)
अरावली की पहाड़ियों में स्थित बाण माता शक्तिपीठ गोवटा बांध पर नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा के सानिध्य में हुआ। शुभ मुहूर्त में पंडित सांवरमल शर्मा, बनवारी लाल शर्मा एवं भैरूलाल शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घट स्थापना कर महोत्सव का आगाज किया गया।
महोत्सव के दौरान नियमित रूप से दुर्गा पाठ, गायत्री पाठ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर में आकर्षक रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा की गई है, जिससे अरावली की उपत्यकाएं अलौकिक आभा बिखेर रही हैं। बाण माताजी के दरबार में 19 अक्टूबर तक नवरात्र के विविध धार्मिक अनुष्ठान एवं कार्यक्रम आयोजित होंगे।
संस्थान के महामंत्री अमित कुमार जोशी ने बताया कि 15 अक्टूबर को प्रभातफेरियों का महासंगम होगा। पंचमी की रात जागरण में भजन-कीर्तन होंगे। वहीं, महाष्टमी पर 18 अक्टूबर की रात आयोजित होने वाले महारात्रि जागरण में गंधेरी श्याम म्यूजिकल ग्रुप, लोक गायक राजू रावल एवं भैरूपुरी भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियां देंगे। अष्टमी की रातभर श्रद्धालुओं के लिए बाण माताजी के दर्शन खुले रहेंगे। 19 अक्टूबर, सोमवार को बाण माताजी के दरबार में छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी।
घट स्थापना के अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष अमरनाथ, महामंत्री अमित कुमार जोशी, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़ सहित रमेश धाकड़, प्रमोद कुमार धाकड़, शंभू सिंह गहलोत, सत्यनारायण सुथार, हजारीलाल, अशोक कुमार, गोपाललाल, मोहनलाल तेली, हीरालाल धाकड़, छीतरलाल सुथार, प्रदीप कुमार पोरवाल, खाना धाकड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।