बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत बांझी बाजार खिदरिया निवासी महिला ताला बिटी मरांडी पति तूगु बेसरा सोमवार दोपहर 2 बजे अपने घर के बाहर घूम रही थी कि तभी एक कुत्ता ने एकाएक उसके बाएं पैर में काट लिया जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर घायल महिला को परिजन फौरन आनन फानन में बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लेकर आए जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने फौरन इलाज किया।