लालगंज: बेलहा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, मचा कोहराम
लालगंज कोतवाली के बेलहा निवासी शिवराम विश्वकर्मा की पुत्री कली (22) की मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे संदिग्ध दशा में तबियत खराब हो गयी। परिजन इलाज के लिए उसे ट्रामा सेंटर ले आये। यहां हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब 5 बजे इलाज के दौरान युवती की मौत हो गयी। परिजन अस्पताल से शव लेकर घर आये और उसका अन्तिम संस्कार कर