आलमनगर: आलमनगर के राजदरबार विवाह भवन में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सह राजद नेता डॉ विक्रम सिंह की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता सुमन कुमार उर्फ बंटी देवगन ने की। बैठक के दौरान आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने एक स्वर में राज्य व केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ हमला बोला। राजद संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।