टोंक: टोंक के अरनियामाल में भाजपा का चुनावी रथ पहुंचा, जानिए क्यों?
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा आगामी पंचायत चुनावों को लेकर चलाए जा रहे व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार अभियान के तहत भाजपा का प्रचार रथ शनिवार को टोंक विधानसभा के मेहंदवास मंडल की ग्राम पंचायत अरनियामाल पहुंचा। प्रचार रथ के ग्राम पंचायत क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।