बेगूसराय: प्रेक्षागृह में विश्व थैलेसीमिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रहे मौजूद
विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कंकौल स्थित आर्ट गैलरी प्रेक्षा भवन में एक विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 02:00 बजे किया गया. कार्यक्रम में लगभग 700 लोगों की सहभागिता रही, जिनमें 50 थैलेसीमिया मरीज, 600 नर्सिंग छात्र-छात्राएं एवं स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे.