एत्मादपुर: खुशहालपुर गांव में अवैध कब्जे की जांच करने पहुंचे लेखपाल के साथ दबंगों ने की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Etmadpur, Agra | Apr 3, 2026 आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के गांव खुशहालपुर में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंचे लेखपाल के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि कब्जा हटाने की बात पर नाराज लोगों ने लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे लेखपाल घायल हो गए। सूचना पर तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है।