आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन आजमगढ़ में किया नवीनीकृत जिला प्रशिक्षण इकाई (DTC) व सैलून का उद्घाटन
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाइन आजमगढ़ में नवीनीकृत जिला प्रशिक्षण इकाई(DTC) व सैलून का उद्घाटन किया गया। नवीनीकृत जिला प्रशिक्षण इकाई (DTC) में जनपद के पुलिस कर्मचारियों को कम्प्यूटर एवं नवीन तकनीकी ज्ञान के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इसमें एक साथ 15 लोगों की बैठने की व्यवस्था है, प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार चलाया जायेगा।