आज़मगढ़: नरसिंहपुर में स्टे ऑर्डर के बावजूद दबंग करा रहे अवैध निर्माण, पीड़ित ने डीएम से की शिकायत
उच्च न्यायालय में वाद लम्बित होने और स्टे ऑर्डर के बावजूद दबंग भूमाफियों द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण की शिकायत गुरुवार को पीड़ित ने जिलाधिकारी से की है। गांव नरसिंहपुर निवासी पीड़ित राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पड़ोसी गांव के दबंग भूमाफिया स्टे आर्डर के बावजूद निर्माण करा रहे हैं और विरोध करने पर मारपीट कर रहे हैं।