किशनगढ़ बास: खैरथल में दुकान की छत पर रखे खाली कैरेट में लगी भीषण आग, प्लास्टिक के कैरेट और बारदान जलकर हुआ राख
Kishangarhbas, Alwar | Nov 9, 2026
खैरथल शहर के वार्ड नंबर 34 में रेलवे फाटक के सामने सब्जी मंडी के पास रात करीब 9:30 बजे थोक फल व्यापारी की दुकान की छत पर अचानक आग लग गई।सोमवार रात 9:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आने से छत पर रखे प्लास्टिक के खाली कैरेट और बारदाना जल गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुब्बार देखकर आसपास के इलाके में अफरा तफ़री मच गई।दमकल गाड़ीयों ने काबू पाया।