नुआंव: तियरा में एक झोपड़ी में लगी आग, एक मवेशी की झुलसकर हुई मौत व एक की हालत गंभीर
Nuaon, Kaimur | Apr 16, 2025 जानकारी के अनुसार प्रखंड के तियरा गांव में बुधवार की सुबह अचानक तियरा गांव निवासी रामजी यादव की झोपड़ी में आग लग गई। जहां झोपड़ी में लगी आग की चपेट में आने से एक मवेशी की जलकर मौत हो गई हैं। जबकि दूसरी मवेशी गंभीर रूप से जल गई है। वही घर में रख खाने पीने का कई सामान जल करके बर्बाद हो गया है।