नुआंव: रामलीला मैदान में व्यावसायिक संघ की बैठक आयोजित, विनायक जायसवाल बने प्रखंड अध्यक्ष
Nuaon, Kaimur | Apr 13, 2025 रामलीला मैदान में नुआंव बाजार व्यावसायिक संघ की बैठक आयोजित कर कमेटी का पुनर्गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार जायसवाल उर्फ पप्पू ने किया। संचालन जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता उर्फ गुड्डू ने किया। जहां सर्वसम्मति से विनायक जायसवाल को नुआंव बाजार व्यावसायिक संघ का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया ।