नुआंव: डुगुलपुरा में समाजसेवी संजय पांडे ने व्यायाम शाला व अखाड़ा निर्माण का किया शिलान्यास, प्रखंड के युवा ले सकेंगे लाभ
Nuaon, Kaimur | Apr 14, 2025 मिली जानकारी के अनुसार डुगुलपुरा में समाजसेवी संजय पांडे ने सोमवार की दोपहर व्यायाम शाला और अखाड़ा निर्माण का विधि विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। जानकारी देते हुए समाजसेवी संजय पांडे ने बताया प्रखंड में अब तक कोई व्यायाम शाला व अखाड़ा नहीं है। व्यायाम शाला व अखाड़े के निर्माण होने से नुआंव के युवा लाभ ले सकेंगे।