नुआंव: मुसियां पोखरा के समीप कुएं में गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, गांव में पसरा मातम
Nuaon, Kaimur | Apr 15, 2025 मुसियां पोखरा के समीप कुएं में गिरकर एक 11 वर्षीय बच्चा की मौत हो गई। घटना बीते सोमवार की रात करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है। कड़ी मशक्कत करते हुए ग्रामीणों ने मृत बच्चा के शव को कुएं से बाहर निकाला। जहां मृत बच्चा के शव का पोस्टमार्टम सोमवार की सुबह सदर में कराया गया। मृत बच्चा का शव मंगलवार की सुबह पहुंचा मुसियां गांव परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा।