हरिद्वार: लक्सर राजमार्ग पर जगजीतपुर शराब ठेके पर खुलेआम जाम छलका रहे 16 पियक्कड़ों को कनखल पुलिस ने सिखाया सबक, किया चालान
सोमवार रात कनखल थाना पुलिस ने जगजीतपुर स्थित शराब ठेके के आसपास खाली पड़े प्लॉट में जाम छलका रहे पियक्कड़ों को सबक सिखाते हुए 16 को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। सोमवार रात करीब 8 बजे जारी विज्ञप्ति में पुलिस ने बताया कि यह पियक्कड़ ना केवल हंगामा और मारपीट बल्कि जंगली हाथियों को भी छेड़ते थे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।