हरिद्वार: जिला मुख्यालय पर जिला उद्योग बंधु की बैठक में कई अधिकारी रहे नदारद, DM ने नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में लंबे समय बाद जिला उद्योग बंधु की बैठक बुलाई गई। बैठक में बड़ी संख्या में उद्योगपतियों ने शिरकत की लेकिन इस दौरान कई अधिकारी बैठक से नदारद रहे, जिसके चलते नाराज DM ने ऐसे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे विज्ञप्ति जारी कर ये जानकारी दी गई।