हरिद्वार: डीएम कर्मेंद्र सिंह ने रोशनाबाद जवाहर नवोदय विद्यालय में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
डीएम कर्मेंद्र सिंह ने सोमवार को रोशनाबाद जवाहर नवोदय विद्यालय में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम अजयवीर सिंह भी उपस्थित रहे। डीएम कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आज हरिद्वार जनपद के बच्चे देश दुनिया में नाम राशन कर रहे हैं। रोशनाबाद जैसे गांव से से निकली हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया इसका उदाहरण है और सभी को अनुसरण करना चाहिए।