हरिद्वार: मरगूबपुर डिग्री कॉलेज के पास बहादराबाद पुलिस ने पिता-पुत्र समेत 3 को गोकशी करते पकड़ा, 200 किलो गोमांस और एक बछिया बरामद
बहादराबाद पुलिस ने मरगूबपुर डिग्री कॉलेज के पास एक मकान में गोकशी करते पिता पुत्र समेत 3 को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने मौके से 200 किलो गोमांस बरामद करते हुए एक बछिया भी रेस्क्यू की है। गोकशी के कई हथियार और 2 बाईक भी पुलिस को बरामद हुए हैं। गोवंश संरक्षण और पशु क्रूरता अधिनियम में तीनों को सोमवार शाम 4 बजे कोर्ट में पेश किया गया।