हरिद्वार: मुख्य नगर आयुक्त वरुण चौधरी ने सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया, दर्जन भर चालान काटे गए, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
सोमवार को मुख्य नगर आयुक्त वरुण चौधरी ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। MNA ने बड़ी शिवमूर्ति, सर्वानंद घाट प्रेमनगर आश्रम और नहर पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। कई जगह अतिक्रमण पाए जाने पर MNA के नेतृत्व में 12 चालान काटकर 7700 वसूले गए। सोमवार शाम करीब 6 बजे जारी विज्ञप्ति के अनुसार सफाई व्यवस्था से MNA संतुष्ट नजर आए।